'दिवाली-पावर ऑफ वन' पुरस्कार-2022

  • 09 Dec 2022

5 दिसंबर, 2022 को अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में 4 अनुभवी राजनयिकों और 1 अमेरिकी सांसद को इस वर्ष के वार्षिक 'दिवाली- पावर ऑफ वन' पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

किस लिए मिला- शांतिपूर्ण और सुरक्षित दुनिया की दिशा में काम करने के प्रयासों के लिए|

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यह पुरस्कार सामान्य तौर पर पूर्व स्थाई प्रतिनिधियों या संयुक्त राष्ट्र सचिवालय के पूर्व उच्चाधिकारियों या सदस्य देशों या निवर्तमान अधिकारियों/राजनयिकों आदि को दिया जाता है।
  • यह ऐसे राजनयिकों को दिया जाता है, जिन्होंने सभी के लिए दुनिया को और बेहतर, शांतिपूर्ण तथा सुरक्षित बनाने की दिशा में निस्वार्थ रूप से प्रयास किया है।
  • इस पुरस्कार को 'ऑस्कर ऑफ डिप्लोमेसी' या कूटनीति का ऑस्कर के रूप में भी जाना जाता है|

पुरस्कार विजेता-2022 सूची

क्रम

विजेता

देश

1

काहा इम्नाद्ज़े

जॉर्जिया

2

कीशा मैकगायर

ग्रेनाडा

3

जॉर्जी वेलिकोव पानायोटोव

बुल्गारिया

4

जीन-क्लाउड डो रेगो

बेनिन

5

एलियट लांस एंगेल

अमेरिका