योगिंदर के. अलघ

  • 09 Dec 2022

6 दिसंबर, 2022 को प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री योगिंदर के. अलघ का 83 वर्ष की आयु में अहमदाबाद में निधन हो गया।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • वाई. के. अलघ का जन्म 1939 में चकवाल, वर्तमान पाकिस्तान में हुआ था और इन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय में अध्ययन किया था।
  • अलघ सरदार पटेल इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक एंड सोशल रिसर्च अहमदाबाद में एक एमेरिटस प्रोफेसर थे। इन्होंने पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की थी।
  • ये दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति भी थे।
  • ये योजना आयोग के सदस्य भी रह चुके हैं। वर्ष 1996-98 के दौरान केंद्रीय योजना और कार्यक्रम कार्यान्वयन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी एवं ऊर्जा राज्य मंत्री थे।