तीन राष्ट्रीय आयुष संस्थान का उद्घाटन

  • 12 Dec 2022

11 दिसंबर, 2022 को पीएम मोदी ने गोवा में 9वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस के समापन समारोह में गोवा में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान का उद्घाटन किया इस दौरान वर्चुअल माध्यम से गाजियाबाद में राष्ट्रीय यूनानी चिकित्सा संस्थान और दिल्ली में राष्ट्रीय होम्योपैथी संस्थान का भी उद्घाटन किया।

9वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस की थीम-एक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद’

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • 8-11 दिसंबर, 2022 को केंद्रीय आयुष मंत्रालय द्वारा पणजी में 9वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस का आयोजन किया गया था।
  • ये संस्थान देश के प्रत्येक नागरिक और प्रत्येक क्षेत्र को सस्ती स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने में मदद करेंगे।

संस्थान

विशेष तथ्य

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान-

  • अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) आयुर्वेद का एक शीर्ष संस्थान है, जिसे नई दिल्ली में स्थापित किया जा रहा है।
  • राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान गोवा एआईआईए, नई दिल्ली की शाखा है।

राष्ट्रीय यूनानी चिकित्सा संस्थान

  • राष्ट्रीय यूनानी चिकित्सा संस्थान (एनआईयूएम) की स्थापना 2004 में आयुष मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संस्थान के रूप में बेंगलुरु में की गई थी।
  • राष्ट्रीय यूनानी चिकित्सा संस्थान, गाजियाबाद ,एनआईयूएम बेंगलुरु की शाखाहै। यह उत्तरी भारत में इस तरह का पहला संस्थान होगा।

दिल्ली में राष्ट्रीय होम्योपैथी संस्थान

  • राष्ट्रीय होम्योपैथी संस्थान (एनआईएच), दिल्ली उत्तर भारत में होम्योपैथिक चिकित्सा प्रणाली विकसित करने और स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं प्रदान करने के लिए स्थापित होने वाला अपनी तरह का पहला संस्थान है।
  • यह राष्ट्रीय होम्योपैथी संस्थान, कोलकाता की शाखा है।