कोस्ट गार्ड में ‘कमला देवी’ जहाज शामिल

  • 13 Jan 2023

भारतीय तटरक्षक बल (कोस्ट गार्ड) में 11 जनवरी, 2023 को नया स्वदेशी गश्ती जहाज ‘कमला देवी’ शामिल किया गया।

महत्वपूर्ण तथ्य :

  • कमला देवी पांच फास्ट पेट्रोल वेसल्स की श्रृंखला में पांचवां जहाज है, जिसे जीआरएसई, कोलकाता द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित किया गया है, जो मेक इन इंडिया विजन के अनुरूप है।
  • पांच तेज गश्ती जहाजों की श्रृंखला में यह पांचवां जहाज है।
  • अत्याधुनिक त्वरित गश्ती जहाज कमला देवी भारतीय तटरक्षक के लिए जीआरएसई द्वारा निर्मित सबसे नया जलपोत है।
  • जलपोत कमला देवी के तटरक्षक के बेड़े में शामिल होने से देश की समुद्री सुरक्षा क्षमताएं बढ़ेंगी।
  • आईसीजी का यह जहाज 308 टन वजन के साथ 48.9 मीटर लंबा और 7.5 मीटर चौड़ा है। यह 34 समुद्री मील की अधिकतम गति प्राप्त करने में सक्षम है।
  • इस जहाज का नाम समाज सुधारक और स्वतंत्रता सेनानी कमला देवी चट्टोपाध्याय के नाम पर रखा गया है।

कमला देवी के बारे में :

कमला देवी ने भारत में महिलाओं की सामाजिक-आर्थिक बेहतरी के लिए भी काम किया। उन्हें पद्म भूषण, पद्म विभूषण तथा रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।