त्रिपुरा सरकार की "सहर्ष" विशेष शिक्षा कार्यक्रम

  • 16 Jan 2023

त्रिपुरा राज्य सरकार ने सामाजिक और भावनात्मक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए "सहर्ष" विशेष शिक्षा कार्यक्रम शुरू किया है।

महत्वपूर्ण तथ्य :

  • इसका उद्देश्य बच्चों को उल्लास एवं उत्साहपूर्वक पढ़ाई करने में सक्षम बनाना है।
  • अगस्त 2022 में राज्य के 40 स्कूलों में इसे पायलट प्रोग्राम के रूप में शुरू किया गया था, अब इसे राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में उपलब्ध कराया जाएगा।
  • प्रदर्शन ग्रेडिंग सूचकांक के अनुसार, त्रिपुरा वर्तमान में ग्रेड-I समूह के अंतर्गत आता है।
  • राज्य सरकार 204 स्कूलों को सहर्ष पाठ्यक्रम के लिए प्रशिक्षित कर चुकी है; जबकि 200 और स्कूलों को जल्द ही प्रशिक्षित किया जाएगा।