पर्यटन मंत्रालय मैड्रिड में एफआईटीयूआर में भाग लिया

  • 20 Jan 2023

भारत सरकार का पर्यटन मंत्रालय मैड्रिड में 18 से 22 जनवरी तक फेरिया इंटरनेशनल डी टुरिस्मो एफआईटीयूआर में भाग ले रहा है।

महत्वपूर्ण तथ्य :

  • फेरिया इंटरनेशनल डी टुरिस्मो विश्व की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रदर्शनियों में से एक है।
  • एफआईटीयूआर में भारत की भागीदारी पूर्व महामारी के स्तर पर अंतर्देशीय पर्यटन की बहाली में वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण है।
  • प्रदर्शनी में भागीदारी का समन्वय सेवा निर्यात संवर्धन परिषद (एसईपीसी) द्वारा किया गया।
  • इन्वेस्ट इंडिया द्वारा प्रबंधित पर्यटन मंत्रालय में समर्पित उद्योग, विकास और निवेश संवर्धन (आईडीआईपी) प्रभाग द्वारा आयोजित इन बैठकों में भारतीय पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में निवेश के अवसरों के बारे में चर्चा हुई।

पर्यटन मंत्रालय

पर्यटन मंत्रालय, देश में पर्यटन के विकास एवं संवर्द्धन के लिए राष्ट्रीय नीतियों और कार्यक्रमों को तैयार करने और विभिन्न केंद्रीय सरकारी एजेंसियों, राज्य सरकारों/संघ शासित प्रदेशों तथा निजी क्षेत्रों की गतिविधियों के समन्वय के लिए एक नोडल एजेंसी है।