विश्व का पहला सुपर मैग्नेट

  • 11 Feb 2023

ऑक्सफोर्ड स्थित टोकामक एनर्जी द्वारा विश्व का पहला सुपर मैग्नेट Demo4 विकसित किया गया है।

यह परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के लिए उच्च तापमान सुपरकंडक्टिंग (एचटीएस) मैग्नेट की एक नई पीढ़ी है।

  • टोकामक एनर्जी का लक्ष्य 2030 के दशक की शुरुआत में ग्रिड-रेडी संलयन प्रदर्शित करना है।
  • इसका लक्ष्य व्यावसायिक संलयन ऊर्जा का उत्पादन करने वाली पहली निजी कंपनी बनना भी है।
  • यह संलयन आधारित बिजली संयंत्रों के लिए उपयोगी है।
  • Demo4 चुंबक में पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र से लगभग एक लाख गुना अधिक मजबूत चुंबकीय क्षेत्र है।
  • यह नाभिकीय संलयन प्रक्रिया के दौरान बने अत्यधिक गर्म प्लाज्मा को सीमित और नियंत्रित करने में सक्षम है।