देश की पहली मोहल्ला लोक अदालत

  • 13 Feb 2023

देश की पहली मोहल्ला लोक अदालत का आयोजन 10 फरवरी, 2023 को छत्तीसगढ़ के पांच जिलों में शुरु किया गया।

  • न्याय तुहर द्वार योजना के तहत इस अभियान की शुरुआत की जा रही है।
  • यह आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर किया गया है।
  • बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, जगदलपुर और अंबिकापुर संभागीय मुख्यालय में इसकी शुरुआत हो रही है।
  • इसमें जनोपयोगी सुविधाओं से संबंधित मामलों की सुनवाई होगी।
  • राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण का सूत्र वाक्य है- "लोगों को घर पहुंचकर न्याय मिले।"