खनन प्रहरी एप्लीकेशन

  • 15 Feb 2023

देश में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए भारत सरकार ने एक मोबाइल एप्लिकेशन और एक निगरानी प्रणाली शुरू की है। इस मोबाइल ऐप का नाम 'खनन प्रहरी' दिया गया है।

  • इस ऐप के जरिए कोई भी अवैध खनन की गतिविधियों की रिपोर्ट कर सकता है।
  • इस ऐप का मुख्य उद्देश्य अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई में नागरिकों की भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।
  • असम और मेघालय जैसे पूर्वोत्तर राज्यों में कोयले जैसे प्रमुख खनिजों का अवैध खनन आम है।
  • गौण खनिजों का अवैध खनन आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु जैसे राज्यों में आम है।
  • संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के अनुसार, अवैध रेत खनन में भारत शीर्ष स्थान पर है।