भारत-अमेरिका का सैन्य अभ्यास “तरकश”

  • 16 Feb 2023

भारत-अमेरिका के बीच 16 जनवरी को शुरू किया गया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘तरकश’ 14 फरवरी, 2023 को चेन्नई में संपन्न हुआ।

  • राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) और यूएस स्पेशल ऑपरेशंस फोर्स (SOF) द्वारा आयोजित ‘तरकश’ का यह छठा संस्करण था।
  • इस अभ्यास का उद्देश्य आतंकवादियों द्वारा ले जाए जा रहे रासायनिक हथियारों को निष्क्रिय करना है।
  • इस अभ्यास में पहली बार "रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल और परमाणु (CBRN) आतंक प्रतिक्रिया" को शामिल किया गया है।
  • इस अभ्यास में आतंकवादियों द्वारा रासायनिक और जैविक हमलों से निपटने के लिए एक अभ्यास भी शामिल किया गया था।