श्री कटास राज मंदिर

  • 16 Feb 2023

पाकिस्तान उच्चायोग ने पंजाब प्रांत के चकवाल जिले में 12 से 22 फरवरी, 2023 के बीच श्री कटास राज मंदिर के दर्शन के लिए भारत के 114 हिंदू तीर्थयात्रियों के समूह को वीजा जारी की है।

  • धार्मिक स्थलों के दौरे को लेकर वर्ष 1974 के द्विपक्षीय प्रोटोकॉल के तहत हिंदू तीर्थयात्रियों को श्री कटास राज मंदिर की यात्रा कराई जा रही है।
  • पाकिस्तान सरकार इस मंदिर का जीर्णोद्धार कराएगी।
  • इस मंदिर के परिसर में सात मंदिर हैं, जिसे सतग्रह के रूप में भी जाना जाता है।
  • मौर्य वंश के शासनकाल में सम्राट अशोक ने यहाँ बौद्ध स्तूप भी बनवाया था।
  • चीनी यात्री फाहियान ने भी अपने यात्रा वृत्तांतों में इस स्थान का उल्लेख किया है।

Gk फैक्ट

कटास राज मंदिर : पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त के उत्तरी भाग में नमक कोह पर्वत श्रृंखला में स्थित हिन्दुओं का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। इस मंदिर का निर्माण खटाना गुर्जर राजवंश ने करवाया था। यहां एक प्राचीन शिव मंदिर भी है।