नागपुर में विश्व के सबसे बड़े दिव्यांग पार्क

  • 22 Feb 2023

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 20 फरवरी, 2023 को नागपुर (महाराष्ट्र) में विश्व के सबसे बड़े और अनोखे दिव्यांग पार्क - अनुभूति समावेशी पार्क की आधारशिला रखी।

  • इसका उद्देश्य देश और पूरे विश्व में समावेश का संदेश देना है।
  • इसका नोडल मंत्रालय - सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय है।
  • पार्क में 21 प्रकार की विकलांगताओं के लिए अनुकूलित सुविधाएं होंगी।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समावेशी समाज के निर्माण के विजन को ध्यान में रखते हुए इस पार्क को विकसित किया जा रहा है।
  • वर्ष 2016 में केंद्र सरकार ने विकलांग व्यक्तियों के अधिकार अधिनियम को पारित किया।