अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस

  • 22 Feb 2023

भाषाई और सांस्कृतिक विविधता के बारे में जागरुकता फैलाने और बहुभाषावाद को बढ़ावा देने के लिए 21 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया जाता है।

  • 2023 अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का विषय है- "बहुभाषी शिक्षा - शिक्षा को बदलने की आवश्यकता"।
  • इस दिवस को मनाने का उद्देश्य है कि विश्व में भाषाई एवं सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देना है।
  • यूनेस्को ने इस दिवस की घोषणा 17 नवंबर, 1999 को की थी।
  • वर्ष 2000 से विश्व भर में इस दिवस का आयोजन किया जा रहा है।
  • यह दिन बांग्लादेश द्वारा अपनी मातृभाषा बांग्ला की रक्षा के लिए किए गए लंबे संघर्ष को भी रेखांकित करता है।
  • 21 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के रूप में मनाने का सुझाव बांग्लादेश के रफीकुल इस्लाम द्वारा दिया गया था।