RBI ने अमेज़न पे (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड पर 3.06 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया

  • 06 Mar 2023

भारतीय रिजर्व बैंक ने 3 मार्च 2023 को अमेज़न पे (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड पर 3.06 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

  • यह जुर्माना प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स (PPI) और अपने ग्राहक को जानो (know your costumer-KYC) से संबंधित कुछ प्रावधानों का पालन नहीं करने पर लगाया गया।
  • भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 की धारा 30 के तहत आरबीआई में निहित शक्तियों के प्रयोग में यह जुर्माना लगाया गया है।
  • अमेज़न पे (इंडिया) केवाईसी आवश्यकताओं पर आरबीआई द्वारा जारी निर्देशों का पालन नहीं कर रही थी।

अमेज़ॅन पे (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड :- यह यूएस-आधारित अमेज़ॅन के स्वामित्व वाली ऑनलाइन भुगतान सेवा है, जिसमें कस्टमर पैसे लोड कर उसके जरिए शोपिंग कर सकते हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक :- यह भारत के सभी बैंकों का संचालक है। रिज़र्व बैक भारत की अर्थव्यवस्था को नियन्त्रित करता है। इसकी स्थापना 1 अप्रैल सन् 1935 को रिज़र्व बैंक ऑफ़ इण्डिया ऐक्ट 1934 के अनुसार हुई।