राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव

  • 06 Mar 2023

राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव (एनवाईपीएफ) का चौथा संस्करण 2 मार्च 2023 को संसद के सेंट्रल हॉल, नई दिल्ली में आयोजित किया गया।

  • राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव, 2023 का चौथा संस्करण "एक बेहतर कल के लिए विचार: विश्व के लिए भारत" विषय के साथ आयोजित किया गया।
  • इसका उद्देश्य लोकतंत्र को मजबूत करना और छात्र समुदाय को संसद के कामकाज को समझने में सक्षम बनाना है।
  • देश भर के 150 स्थानों पर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 748 जिलों के 2.01 लाख से अधिक युवाओं ने इसमें भाग लिया।

राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव (NYPF) :- यह प्रधानमंत्री द्वारा उनके मन की बात संबोधन में दिए गए विचार पर आधारित है।

  • पहला संस्करण 2019 में "नए भारत की आवाज़ बनें और समाधान खोजें और नीति में योगदान करें" विषय के साथ आयोजित किया गया था।
  • राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 2021 का दूसरा संस्करण "युवा- उत्साह नए भारत का" थीम के साथ आयोजित किया गया था।
  • महोत्सव का तीसरा संस्करण 2022 में "नए भारत की आवाज बनें और समाधान खोजें और नीति में योगदान करें" विषय के साथ आयोजित किया गया था।

महोत्सव तीन स्तरों पर आयोजित किया जाता है-

  1. जिला युवा संसद (डीवाईपी) - जूरी द्वारा डीवाईपी में भाग लेने के लिए युवाओं के चयन हेतु स्क्रीनिंग का प्रारंभिक दौर आयोजित किया जाता है।
  2. राज्य युवा संसद (एसवाईपी) - जिला युवा संसद से जूरी द्वारा चुने गए युवा एसवाईपी में राज्य स्तर पर भाग लेते हैं।
  3. राष्ट्रीय युवा संसद (एनवाईपी) - राज्य युवा संसद से जूरी द्वारा चुने गए युवा नई दिल्ली में एनवाईपी में राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेते हैं।