वैश्विक आतंकवाद सूचकांक- 2023

  • 21 Mar 2023

इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस (IEP) द्वारा प्रकाशित दसवें वैश्विक आतंकवाद सूचकांक (जीटीआई) की रिपोर्ट के अनुसार अफगानिस्तान लगातार चार वर्षों से आतंकवाद से सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना है।

रिपोर्ट के मुख्य बिंदु :-

  • इस सूचकांक में बुर्किना फासो को दूसरे और सोमालिया को तीसरे स्थान पर रखा गया है।
  • इस सूचकांक में भारत 13वें स्थान पर जबकि पाकिस्तान 6वें स्थान पर है।
  • दक्षिण एशिया विश्व में सबसे खराब औसत GTI स्कोर वाला क्षेत्र बना हुआ है।
  • 2022 में विश्व भर में सबसे घातक आतंकवादी समूह, इस्लामिक स्टेट (IS); अल-शबाब; बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) और जमात नुसरत अल-इस्लाम वाल मुस्लिमीन (JNIM) रहा।
  • रिपोर्ट में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) को 2022 में 12वें सबसे घातक आतंकवादी समूह के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।

वैश्विक आतंकवाद सूचकांक (GTI):- विश्व की 99.7 प्रतिशत आबादी को कवर करने वाले 163 देशों पर आतंकवाद के प्रभाव का विश्लेषण करने वाला एक व्यापक अध्ययन है। GTI प्रत्येक देश को 0 से 10 के पैमाने पर स्कोर करता है; जहां 0 आतंकवाद से कोई प्रभाव नहीं दर्शाता है और 10 आतंकवाद के उच्चतम मापने योग्य प्रभाव का प्रतिनिधित्व करता है।