मार्च 2023 में देश के सकल जीएसटी राजस्व संग्रह 1,60,122 करोड़ रुपये

  • 04 Apr 2023

वित्त मंत्रालय द्वारा 1 अप्रैल 2023 को जारी किये गये आंकड़े के अनुसार मार्च 2023 में कुल जीएसटी संग्रह 1,60,122 करोड़ रुपये रहा है। इसमें केंद्रीय जीएसटी (CGST) 29,546 करोड़ रुपये है जबकि राज्य जीएसटी (SGST) संग्रह 37,314 करोड़ रुपये है।

  • देश में माल एवं सेवा कर (GST) का संग्रह मार्च में 13 प्रतिशत बढ़कर 1.60 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है।
  • जीएसटी की स्थापना के बाद से यह दूसरी बार है जब जीएसटी संग्रहण 1.6 लाख करोड़ के पार हुआ है।
  • जीएसटी का सर्वाधिक संग्रह अप्रैल, 2022 में 1.68 लाख करोड़ रुपये का हुआ था।
  • वर्ष 2022-23 के लिए कुल सकल संग्रहण 18.10 लाख करोड़ रुपये हुआ है।
  • पूरे वर्ष के लिए औसत सकल मासिक संग्रहण 1.51 लाख करोड़ रुपये है। वर्ष 2022-23 में सकल राजस्व संग्रह पिछले वर्ष की तुलना में 22 प्रतिशत अधिक रहा।
  • राज्यों में जीएसटी संग्रहण वृद्धि के मामले में मिजोरम पहले स्थान पर है। यहां साल 2021-22 के मुकाबले 2022-23 में जीएसटी संग्रह में 91.16 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है।
  • अंडमान निकोबार में 38.88 प्रतिशत, अरुणाचल प्रदेश में 37.56, नगालैंड में 35.7 प्रतिशत और गोवा में जीएसटी संग्रह में 33.33 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।