कांगड़ा चाय को संरक्षित भौगोलिक संकेत (पीजीआई) का दर्जा

  • 04 Apr 2023

यूरोपीय आयोग (ईसी) ने 29 मार्च 2023 को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में उगाई जाने वाली चाय की किस्म कांगड़ा चाय को संरक्षित भौगोलिक संकेत (पीजीआई) का दर्जा दिया है। इससे कांगड़ा चाय उत्पादकों की आर्थिकी मजबूत होगी।

  • जी.आई. टैग मिलने के बाद हिमाचल की चाय यूरोप तक निर्यात हो सकेगी। अब तक कांगड़ा चाय सिर्फ कोलकाता तक ही निर्यात होती थी।

कांगड़ा चाय :- यह चाय पश्चिमी हिमालय में धौलाधार पर्वत श्रृंखला की ढलानों पर समुद्र तल से 900-1,400 मीटर ऊपर उगाई जाती है। इसमें अखरोट जैसा, वुडी सुगंध और बाद में मीठा स्वाद है। कांगड़ा चाय हरी और काली दोनों तरह की होती है। काली चाय का स्वाद मीठा और हरी चाय का स्वाद सुगंधित लकड़ी की तरह होता है।