केरल में नई तितली प्रजातियों की खोज की गई

  • 05 Apr 2023

हाल ही में, शोधकर्ताओं के एक समूह ने केरल में अक्कुलम और वेम्बनाड झीलों के किनारों से एक तितली उप-प्रजाति की खोज की। खोजी गई तितली की इस उप-प्रजाति का नाम ‘कैल्टोरिस ब्रोमस सदाशिव’ है।

  • कैल्टोरिस ब्रोमस सदाशिवा की खोज के साथ पश्चिमी घाट में तितली प्रजातियों की संख्या 336 तथा स्किपर तितलियों की संख्या 83 हो गई है।
  • अंतिम स्किपर तितली की खोज लगभग 75 वर्ष पूर्व हुई थी।
  • यह लेपिडोप्टेरा (पतंगे और तितलियों) के तितली परिवार से संबंधित है।

कैल्टोरिस:- यह एक इंडो-ऑस्ट्रेलियाई जीनस है जिसकी 15 से अधिक प्रजातियां दक्षिण पूर्व एशिया में पाई जाती हैं। कैल्टोरिस ब्रोमस उनमें से एक है और इसकी दो अन्य उप-प्रजातियां कैल्टोरिस ब्रोमस ब्रोमस और कैल्टोरिस ब्रोमस यानुका हैं।

वेम्बनाड झील :- यह केरल की सबसे बड़ी झील और भारत की सबसे लंबी झील है। यह पश्चिम बंगाल में सुंदरबन के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा रामसर स्थल है। वर्ष 2002 में, इसे रामसर कन्वेंशन द्वारा परिभाषित अंतर्राष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमियों की सूची में शामिल किया गया था।