एनएफएसयू का विदेश में पहला परिसर युगांडा में

  • 13 Apr 2023

राष्ट्रीय न्यायालय विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) का विदेश में पहला परिसर 11 अप्रैल, 2023 को युगांडा के जिंजा में स्थापित किया गया है।

  • भारत का राष्ट्रीय न्यायालय विज्ञान विश्वविद्यालय (नेशनल फोरेंसिक साइसेंज यूनिवर्सिटी) युगांडा के रक्षा बलों के साथ साझेदारी में यहां अपना परिसर स्थापित कर रहा है।
  • यह भारत का ऐसा पहला सरकारी विश्वविद्यालय है, जो विदेश में एक परिसर स्थापित कर रहा है।

एनएफएसयू :- यह गुजरात में स्थित राष्ट्रीय महत्व का एक संस्थान है और पूरी तरह से फोरेंसिक विज्ञान की पढ़ाई कराने वाला यह विश्व का पहला विश्वविद्यालय है।