स्‍वच्‍छ गंगा मिशन के लिए 638 करोड़ रुपये की 8 परियोजनाओं को मंजूरी

  • 19 Apr 2023

राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन-एनएमसीजी ने 18 अप्रैल, 2023 को लगभग 638 करोड़ रुपये की लागत वाली 8 परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनमें से लगभग 407 करोड़ रुपये की लागत वाली चार परियोजनाएं शामली जिले में प्रदूषण रोकथाम के लिए है, जिसका उद्देश्य यमुना की सहायक नदी हिंडन की सफाई करना है।

  • उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 2025 में लगने वाले महाकुंभ की तैयारियों के तहत सात घाटों के विकास की एक परियोजना को भी मंजूरी दी गई है।
  • इनमें दशाश्वमेध घाट, किला घाट, ज्ञानगंगा आश्रम घाट और सरस्वती घाट शामिल हैं। इन घाटों पर स्नान और पेयजल समेत विभिन्न सुविधाएं होंगी।
  • एनएमसीजी ने बिहार और मध्यप्रदेश के लिए एक-एक जल-मल शोधन प्रबंधन परियोजना को भी मंजूरी दी है।
  • बिहार में इस परियोजनाओं से गंगा की सहायक नदी किउल नदी में प्रदूषित जल के प्रवाह को रोका जा सकेगा।
  • मध्य प्रदेश की परियोजना में यमुना की सहायक नदी क्षिप्रा में गंदे जल को आने से रोका जा सकेगा।
  • उत्तराखंड के हरिद्वार में घाट विकास के लिए भी एक परियोजना स्वीकृत की गई है।