ग्रामीण महिलाओं के लिए “संगठन से समृद्धि” योजना

  • 19 Apr 2023

ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने 18 अप्रैल, 2023 को ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूह में लेन के लिए 'संगठन से समृद्धि' योजना का शुभारंभ किया।

  • यह योजना सभी पात्र सीमांत ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के अंतर्गत लाकर उन्हें सशक्त करेगा।
  • सरकार का लक्ष्य़ दस करोड़ महिलाओ को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने का है। वर्तमान में यह संख्या नौ करोड़ है।
  • मई, 2014 में यह संख्या मात्र दो करोड़ 35 लाख थी जो अब बढ़कर नौ करोड़ से अधिक हो गई है।
  • सरकार ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी प्रत्येक महिला की आय एक लाख रुपये प्रति वर्ष करने का लक्ष्य रखा है।