‘ऑपरेशन कावेरी’

  • 26 Apr 2023

भारत ने अशांति से प्रभावित सूडान से अपने नागरिकों को निकालने के लिए ‘ऑपरेशन कावेरी’ शुरू किया है।

  • ‘ऑपरेशन कावेरी’ सूडान में सेना और एक प्रतिद्वंद्वी अर्द्धसैनिक बल के बीच तीव्र लड़ाई के चलते वहाँ फंसे अपने नागरिकों को वापस लाने हेतु भारत के निकासी प्रयास का एक कोडनेम है।
  • इस ऑपरेशन में भारतीय नौसेना के INS सुमेधा एक गुप्त अपतटीय गश्ती पोत और जेद्दा में स्टैंडबाय पर दो भारतीय वायु सेना C-130J के विशेष संचालन विमानों की तैनाती शामिल है।
  • सूडान में लगभग 2,800 भारतीय नागरिक हैं जिनमें से लगभग 1,200 भारतीयों का समुदाय वहाँ पर बसा हुआ है।
  • व्यापक विरोध के बाद अप्रैल 2019 में सैन्य जनरलों द्वारा लंबे समय से राष्ट्रपति पद पर बने उमर अल-बशीर को उखाड़ फेंकना सूडान में संघर्ष का कारण है।