मार्च 2023 में आठ प्रमुख उद्योगों का सूचकांक 3.6 प्रतिशत बढ़ा

  • 02 May 2023

मार्च 2022 के सूचकांक की तुलना में मार्च 2023 में आठ प्रमुख उद्योगों (ICI) का संयुक्त सूचकांक 3.6 प्रतिशत (अनंतिम) बढ़ा। सरकार ने 28 अप्रैल, 2023 को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

  • मार्च 2023 में कोयला, उर्वरक, इस्पात, प्राकृतिक गैस और रिफाइनरी उत्पादों का उत्पादन पिछले वर्ष के तुलना में बढ़ा है।
  • आईसीआई आठ प्रमुख उद्योगों अर्थात कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, स्टील, सीमेंट और बिजली के उत्पादन के संयुक्त और व्यक्तिगत प्रदर्शन को मापता है।
  • वित्त वर्ष 2022-23 के अंतिम महीने मार्च में कच्चे तेल का उत्पादन 2.8 प्रतिशत गिरा जबकि बिजली क्षेत्र में 1.8 प्रतिशत और सीमेंट में 0.8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
  • कोयला उत्पादन में 12.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई। उर्वरक क्षेत्र 9.7 प्रतिशत, इस्पात क्षेत्र 8.8 प्रतिशत, प्राकृतिक गैस 2.8 प्रतिशत और रिफाइनरी उत्पाद 1.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
  • वित्त वर्ष 2022-23 में इन आठों प्रमुख उद्योगों की वृद्धि दर 7.6 प्रतिशत रही जबकि वित्त वर्ष 2021-22 में इनका उत्पादन 10.4 प्रतिशत बढ़ा था।
  • बुनियादी उद्योगों का औद्योगिक उत्पादन के कुल सूचकांक में 40.27 प्रतिशत भारांश होता है।