एशिया की सबसे विशाल रीवा सौर परियोजना

  • 11 Jul 2020

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 जुलाई, 2020 को मध्य प्रदेश के रीवा में स्थापित 750 मेगावाट की ‘एशिया की सबसे विशाल सौर परियोजना’ राष्ट्र को समर्पित की।

  • महत्वपूर्ण तथ्य: इस परियोजना में एक सौर पार्क (कुल क्षेत्रफल 1500 हेक्टेयर) के अंदर स्थित 500 हेक्टेयर भूमि पर 250-250 मेगावाट की तीन सौर उत्पादन इकाइयां शामिल हैं।
    • इस सौर पार्क को ‘रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर लिमिटेड’ ने विकसित किया है।

    • यह परियोजना राज्य के बाहर एक संस्थागत ग्राहक को आपूर्ति करने वाली पहली अक्षय ऊर्जा परियोजना भी है। अर्थात, यह दिल्ली मेट्रो को अपनी कुल उत्पादन का 24% बिजली देगी जबकि शेष 76% बिजली मध्य प्रदेश के राज्य बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) को आपूर्ति की जाएगी।

    • रीवा परियोजना सालाना लगभग 15 लाख टन कार्बन डाइ-ऑक्साइड के बराबर कार्बन उत्सर्जन को कम करेगी।

    • नवाचार और उत्कृष्टता के लिए इस परियोजना को ‘वर्ल्ड बैंक ग्रुप प्रेसिडेंट अवॉर्ड’ (World Bank Group President’s Award) भी मिला है। यही नहीं, इसे प्रधानमंत्री द्वारा जारी पुस्तक ‘ए बुक ऑफ इनोवेशन: न्यू बिगनिंग्स’ (A Book of Innovation: New Beginnings) में भी शामिल किया गया है।