भारतीय मूल के अजय बंगा विश्व बैंक के अध्यक्ष

  • 04 May 2023

भारतीय मूल के अजय बंगा विश्व बैंक के अगले अध्यक्ष होंगे। विश्व बैंक के 25-सदस्यीय कार्यकारी बोर्ड ने 3 मई, 2023 को अजय बंगा को अध्यक्ष के रूप में 5 वर्ष के कार्यकाल के लिए चुना, जो 2 जून से प्रभावी होगा। अजय बंगा पहले भारतीय-अमेरिकी होंगे, जो विश्व बैंक के अध्यक्ष बने हैं।

  • अजय बंगा विश्व बैंक के वर्तमान अध्यक्ष डेविड मलपास की जगह लेंगे।
  • बंगा को फरवरी के अंत में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की ओर से इस पद के लिए नामित किया गया था।
  • मास्टरकार्ड इंक के पूर्व प्रमुख बंगा इस समय जनरल अटलांटिक के वाइस चेयरमैन के रूप में कार्यरत हैं।
  • बंगा का जन्म भारत में हुआ था। वे 2007 से अमेरिकी नागरिक हैं।
  • 2016 में, भारत सरकार ने बंगा को चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, पद्मश्री से सम्मानित किया था।
  • विश्व बैंक की स्थापना के बाद से इसका नेतृत्व एक अमेरिकी की ओर से किया गया है, जबकि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का नेतृत्व एक यूरोपीय ने किया है।

विश्व बैंक :- विश्व बैंक विशिष्ट संस्था है। इसका मुख्य उद्देश्य सदस्य राष्ट्रों को पुनर्निमाण और विकास के कार्यों में आर्थिक सहायता देना है। विश्व बैंक समूह पाँच अन्तर राष्ट्रीय संगठनों का एक ऐसा समूह है जो सदस्य देशों को वित्त और वित्तीय सलाह देता है। इसका मुख्यालय वॉशिंगटन, डी॰ सी॰ में है। इसकी स्थापना वर्ष 1944 में की गयी थी।