भारत यूनाइटेड किंगडम में दूसरा सबसे बड़ा निवेशक

  • 11 Jul 2020

यूनाइटेड किंगडम सरकार द्वारा 10 जुलाई, 2020 को जारी नए आंकड़ों के अनुसार 2019 में यूनाइटेड किंगडम में भारत दूसरा सबसे बड़ा निवेशक बन गया है।

  • महत्वपूर्ण तथ्य: भारत ने ब्रिटेन में 120 परियोजनाओं में निवेश किया है और 5,429 नए रोजगार सृजित कर वर्ष 2019 में ब्रिटेन में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश करने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश बना।
    • भारत ने 2018-2019 में यूनाइटेड किंगडम के लिए कुल 4 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में 4% की वृद्धि कर तीसरे से दूसरे पायदान पर छलांग लगाई है, जिसमें 2019-20 वित्तीय वर्ष में 1,852 नई आवक निवेश परियोजनाएं (inward investment projects) शामिल हैं।

    • पिछले साल 2018 में भारतीय परियोजनाओं की संख्या 106 थी , जिसके परिणामस्वरूप 4,858 नए रोजगार का सृजन हुआ था।

    • अमेरिका 462 परियोजनाओं में निवेश और 20,131 रोजगार सृजित कर यूनाइटेड किंगडम के लिए एफडीआई का नंबर एक स्रोत बना हुआ है। उसके बाद क्रमश: भारत, जर्मनी, फ्रांस और चीन और हांगकांग है।

    • ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड 72 परियोजनाओं और नॉर्डिक और बाल्टिक क्षेत्र 134 परियोजनाओं के लिए जिम्मेदार थे।