UGC ने ‘उत्साह’ पोर्टल और PoP पोर्टल लांच किये

  • 18 May 2023

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने भारत में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता और प्रभावशीलता में सुधार के लिए 16 मई, 2023 को दो नए पोर्टल, ‘उत्साह’ पोर्टल और प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस (PoP) पोर्टल लॉन्च किए गए हैं। ये पहलें राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और इसके रणनीतिक लक्ष्यों के अनुरूप हैं।

  • UGC द्वारा लॉन्च किया गया उत्साह पोर्टल, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के कार्यान्वयन और उच्च शिक्षा संस्थानों (HEIs) में इसकी रणनीतिक पहलों को प्रभावी ढंग से ट्रैक करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
  • ‘उत्साह’ पोर्टल एक व्यापक मंच है जो उच्च शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए यूजीसी की पहल के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करता है।
  • यह पोर्टल उपयोगकर्ता के अनुकूल इंटरफेस और वर्गीकृत जानकारी छात्रों, शिक्षकों और विश्वविद्यालयों के लिए नेविगेट करने और प्रासंगिक संसाधनों को खोजने में आसान बनाती है।
  • पीओपी पोर्टल का उद्देश्य उच्च शिक्षा संस्थानों में संकाय सदस्यों के रूप में अनुभवी पेशेवर विशेषज्ञों की नियुक्ति को सुगम बनाना है।