मध्य प्रदेश के शहडोल जिले का उमरटोला गांव रसोई गैस के मामले में आत्मनिर्भर

  • 26 May 2023

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले का खेतौली ग्राम पंचायत का उमरटोला गांव रसोई गैस के मामले में पूरी तरह आत्मनिर्भर हो गया है।

  • एक हजार की जनसंख्या वाले इस गांव के हर घर में गोबर गैस संयत्र है। जिससे उनकी रसोई गैस की जरूरतें पूरी हो जाती हैं।
  • इस गांव का प्रत्येक किसान जैविक खेती करता है। गांव को जैविक गांव कह कर पुकारा जाने लगा है।