राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (एनइवीए) पर कार्यशाला का आयोजन

  • 26 May 2023

संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय ई-विधान ऐप्लीकेशन (एनइवीए) पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन 24 और 25 मई, 2023 को किया गया।

  • राष्ट्रीय ई-विधान ऐप्लीकेशन के माध्यम से राज्यों में ज्ञान साझा करने और सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाने में मदद मिलेगी।
  • राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन भारत सरकार के डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत 44 मिशन मोड परियोजनाओं में से एक है।
  • इस एप्लीकेशन का उद्देश्य सभी राज्य विधानसभाओं को डिजिटल हाउस में बदलकर कामकाज को कागज रहित बनाना है।
  • राज्यों और केंद्रशासित प्रदशों में NeVA के कार्यान्वयन के लिये संसदीय कार्य मंत्रालय, ‘नोडल मंत्रालय’ है।