केरल भारत का पहला पूर्ण रूप से ई-शासित राज्य बना

  • 26 May 2023

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने 25 मई, 2023 को राज्य को भारत का पहला पूर्ण रूप से ई-शासित राज्य घोषित किया। ‘ई-शासन’ के मद्देनजर राज्य में सरकारी सेवाओं की एक पूरी श्रृंखला का डिजिटलीकरण किया गया है, जिससे नागरिकों को तुरंत और पारदर्शी रूप से सुविधाएं प्रदान की जा सकेंगी।

  • केरल डिजिटल रूप से सशक्त समाज में बदलने के उद्देश्य से नीतिगत पहलों के माध्यम से हासिल की है।
  • सरकार ने ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था स्थापित करने और 100% डिजिटल साक्षरता प्राप्त करने पर ध्यान केंद्रित किया।
  • सभी नागरिकों के लिए पारदर्शिता, समावेशिता और पहुंच सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण सेवाओं को डिजिटाइज़ किया गया।
  • नागरिकों के लिए सरकारी विभागों के साथ बातचीत करने और सेवाओं तक आसानी से पहुंचने के लिए ऑनलाइन पोर्टल और मोबाइल एप्लिकेशन शुरू किए गए हैं।
  • डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म और टेलीमेडिसिन सेवाओं को लागू करने के साथ शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्रों में प्रौद्योगिकी का एकीकरण एक प्राथमिकता रही है।