राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार

  • 07 Jun 2023

5 जून, 2023 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ द येलो स्टार से सम्मानित किया गया।

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित होने वाली पहली भारतीय बनीं हैं।
  • राष्ट्रपति मुर्मू ने इस पुरस्कार को भारतीय-सूरीनाम समुदाय की भावी पीढ़ियों को समर्पित किया।
  • राष्ट्रपति मुर्मूको यह पुरस्कार सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी ने प्रदान किया।

द ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ द येलो स्टार (डच: ग्रोटलिंट इन डी ऑर्डे वैन डी गेले स्टर) सूरीनाम में सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। यह 25 नवंबर 1975 को स्थापित किया गया था, जिस दिन सूरीनाम नीदरलैंड से स्वतंत्र हो गया था। यह पुरस्कार उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने सूरीनाम या विदेश में सूरीनाम में उत्कृष्ट योगदान दिया है।