युक्रेन का काखोवका बांध ध्वस्त

  • 07 Jun 2023

युक्रेन ने आरोप लगाया है कि रूस ने 6 जून, 2023 को नोवा कखोवका बांध को ब्लास्ट करके उड़ा दिया है। यह बांध यूक्रेन के खेरसॉन क्षेत्र में स्थित है। इस बांध का क्षेत्र वर्तमान में रूस के कब्जे में है।

  • इस बांध के करीब स्थित 80 गांव पूरी तरह से बह गए हैं। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इस घटना को आतंकी कृत्य माना है।
  • नीपर नदी पर बने इस बांध के टूटने की वजह से खेरसॉन शहर को सबसे अधिक नुकसान पंहुचा है।
  • यह बांध 1956 में बनाया गया था, तब यूक्रेन भी सोवियत संघ का हिस्सा हुआ करता था।
  • यूक्रेन के नाइपर नदी पर बने इस काखोवका बांध से ही क्रीमिया और जपोरीजिया न्यूक्लियर प्लांट में पानी की आपूर्ति की जाती है।