नई दिल्ली में पहले राष्ट्रीय प्रशिक्षण सम्मेलन का उद्घाटन

  • 12 Jun 2023

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 जून, 2023 को नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी और कन्वेंशन सेंटर में पहली बार राष्ट्रीय प्रशिक्षण सम्मेलन का उद्घाटन किया।

  • यह सम्मेलन सिविल सेवा क्षमता निर्माण के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम (एनपीसीएससीबी) - 'मिशन कर्मयोगी' के तत्वावधान में आयोजित किया गया।
  • सम्मेलन का उद्देश्य सिविल सेवाओं में क्षमता निर्माण को बढ़ाना है।
  • इसमें फैकल्टी डेवलपमेंट, ट्रेनिंग इम्पैक्ट असेसमेंट, कंटेंट डिजिटाइजेशन और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल हैं जो सिविल सर्विसेज ट्रेनिंग को बढ़ाने में योगदान करते हैं।

मिशन कर्मयोगी योजना :- मिशन कर्मयोगी योजना 2 सितंबर 2020 को शुरू की गई थी। मिशन कर्मयोगी योजना का मुख्य उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों की क्षमताओं का विकास करना है।