संयुक्त राष्ट्र ने इथियोपिया को खाद्य सहायता रोकी

  • 12 Jun 2023

संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम ने 9 जून, 2023 को अस्थायी रूप से इथियोपिया को दी जाने वाली खाद्य सहायता को रोक दिया है क्योंकि इस अफ्रीकी देश में यह जरूरतमंद लोगों तक नहीं पहुंच पा रही है। अमेरिका ने भी एक दिन पहले इसी तरह की घोषणा की थी।

  • इथियोपिया की लगभग 120 मिलियन की जनसंख्या में से लगभग 20 मिलियन इथियोपियाई सूखे और संघर्ष के कारण खाद्य सहायता पर निर्भर हैं।
  • इथियोपिया में अधिकांश सहायता यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (यूएसएआईडी) और विश्व खाद्य कार्यक्रम से आती है।

संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम :- यह संयुक्त राष्ट्र के भीतर एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है। इसकी स्थापना 1961 में हुई थी। इसका मुख्यालय रोम, इटली में है।