ब्रिटेन ने विकासशील देशों के लिए नई लैंडमार्क ट्रेडिंग योजना शुरू की

  • 21 Jun 2023

ब्रिटेन 19 जून, 2023 से सामान्यीकृत तरजीही योजना (GSP) की जगह एक नई व्यवस्था विकासशील देशों के लिए व्यापार योजना (DCTS) को लागू किया है।

  • ब्रिटेन के शुल्क लाभ योजना GSP को वापस लेने के फैसले से चमड़ा और कपड़ा जैसे कुछ श्रम आधारित क्षेत्रों के भारतीय निर्यातक प्रभावित हो सकते हैं।
  • अमेरिका, यूरोपीय संघ (EU), ऑस्ट्रेलिया, जापान और कई अन्य विकसित देश अपनी GSP योजनाओं के तहत विकासशील देशों को आयात शुल्क रियायत देते हैं।
  • इस योजना का प्राथमिक उद्देश्य 65 गरीब और विकासशील देशों के लिए व्यापार का समर्थन करना और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है।
  • यह योजना व्यापारिक नियमों को सरल बनाती है औरविकासशील देशों से ब्रिटेन में प्रवेश करने वाले उत्पादों पर शुल्क में कटौती करती है।
  • DCTS के माध्यम से, इन देशों को यूनाइटेड किंगडम में आयातित कुछ उत्पादों पर कम या समाप्त टैरिफ के साथ, व्यापार के संदर्भ में तरजीही उपचार दिया जाता है।