सलमान रुश्दी को जर्मन बुक ट्रेड 2023 का शांति पुरस्कार

  • 21 Jun 2023

जर्मन बुक ट्रेड का 2023 के लिए शांति पुरस्कार लेखक सलमान रुश्दी को दिए जाने की घोषणा 19 जून, 2023 को की गई है। यह पुरस्कार इस वर्ष 22 अक्टूबर को फ्रैंकफर्ट में प्रदान किया जाएगा।

  • इस पुरस्कार का उद्देश्य शांति, संवाद और सहयोग को बढ़ावा देने के प्रयासों को प्रोत्साहित करना है।
  • रुश्दी को अपने विवादास्पद उपन्यास-‘ द सैटेनिक वर्सेज’ के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान प्राप्त हुई है।

जर्मन बुक ट्रेड का शांति पुरस्कार :- यह पुरस्कार 1950 में स्थापित किया गया है। यह पुरस्कार उन व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने अपने साहित्यिक कार्यों के माध्यम से राष्ट्रों और संस्कृतियों के बीच अंतर्राष्ट्रीय समझ को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

सलमान रुश्दी :- एक ब्रिटिश भारतीय उपन्यासकार और निबंधकार हैं। उन्होंने अपने दूसरे उपन्यास मिडनाइट्स चिल्ड्रन (1981) से प्रसिद्धि प्राप्त की, जिसे 1981 में बुकर पुरस्कार मिला। उनके अधिकांश प्रारंभिक उपन्यास भारतीय उप-महाद्वीप पर आधारित हैं।