साहित्य अकादमी के बाल साहित्य पुरस्कार की घोषणा

  • 24 Jun 2023

साहित्य अकादमी ने वर्ष 2023 के लिए अपने बाल साहित्य पुरस्कार के 22 प्राप्तकर्ताओं और युवा पुरस्कार के 20 विजेताओं की सूची की घोषणा की है।

साहित्य अकादमी ने वर्ष 2023 के बाल साहित्य पुरस्कारों और युवा पुरस्कारों की घोषणा कर दी।

  • हिंदी में बाल साहित्य पुरस्कार के लिए सूर्यनाथ सिंह की पुस्तक ‘कौतुक ऐप’ का चयन किया गया है।
  • हिंदी के लिए युवा पुरस्कार अतुल कुमार राय के उपन्यास ‘चांदपुर की चंदा’ को चुना गया है।
  • बाल साहित्य पुरस्कार के लिए लेखिका सुधा मूर्ति को 'ग्रैंडपेरेंट्स बैग ऑफ स्टोरीज' नामक उनके कहानियों के संग्रह के लिए सम्मानित किया जाएगा।

बाल साहित्य पुरस्कार के अन्य विजेता -

रोथिन्द्रनाथ गोस्वामी (असमिया), श्यामलकांति दास (बंगाली), प्रतिमा नंदी नरज़ारी (बोडो), बलवान सिंह जमोरिया (डोगरी), रक्षाबाहेन प्रह्लादराव दवे (गुजराती), विजयश्री हलदी (कन्नड़), के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। तुकाराम राम शेट (कोंकणी), अक्षय आनंद 'सनी' (मैथिली), प्रिया एएस (मलयालम), एकनाथ अव्हाड (मराठी), मधुसूदन बिष्ट (नेपाली), जुगल किशोर सारंगी (उड़िया), गुरुमीत कार्यालवी (पंजाबी), किरण बादल ( राजस्थानी), राधावल्लभ त्रिपाठी (संस्कृत), मानसिंग माझी (संथाली), ढोलन राही (सिंधी), उदयशंकर (तमिल), डीके चदुवुला बाबू (तेलुगु), और मतीन अचलपुरी।

युवा पुरस्कार के अन्य विजेता -

जिंटू गीतार्थ (असमिया), हमीरुद्दीन मिद्या (बंगाली), मैनाओश्री दैमारी (बोडो), सागर शाह (गुजराती), मंजुनायक चल्लूर (कन्नड़), निघाट नसरीन (कश्मीरी), तन्वी कामत बम्बोलकर (कोंकणी), गणेश पुथु (मलयालम), विशाखा विश्वनाथ (मराठी), नैना अधिकारी (नेपाली), संदीप (पंजाबी), देवीलाल महिया (राजस्थानी), बापी टुडू (संथाली), मोनिका जे पंजवानी (सिंधी), राम थंगम (तमिल), जॉनी तक्केदासिला (तेलुगु), धीरज बिस्मिल (डोगरी), और उर्दू के लिए तौसीफ बरेलवी।