हुरुन इंडिया की 2022 के मूल्यवान कंपनियों की सूची

  • 24 Jun 2023

बरगंडी प्राइवेट के साथ हुरुन इंडिया ने 20 जून, 2023 को निजी क्षेत्र की सबसे मूल्यवान कंपनियों की सूची जारी की है। रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) देश की टॉप-500 कंपनियों की लिस्ट में सबसे ऊपर है।

रिपोर्ट के मुख्य बिंदु :-

  • यह सूची 6 महीने की अवधि (30 अक्टूबर 2022 से 30 अप्रैल 2023 तक) के दौरान शीर्ष 500 भारतीय कंपनियों के मूल्य में बदलाव को ट्रैक करती है।
  • 11.8 लाख करोड़ रुपये के बाजार मूल्य के साथ टीसीएस दूसरे स्थान पर रही और इसके बाद एचडीएफसी बैंक 9.4 लाख करोड़ रुपये के बाजार मूल्य के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
  • भारत में 500 सबसे मूल्यवान कंपनियों के कुल मूल्य में 6.4% की मामूली कमी आई है।