राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर में गैलरी का निर्माण करने के लिए समझौता

  • 06 Jul 2023

भारतीय तटरक्षक और नौसेना ने राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर (एनएमएचसी) में गैलरी का निर्माण करने के लिए इंडियन पोर्ट रेल एंड रोपवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड के साथ 2 जुलाई, 2023 को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

  • एनएमएचसी भारत की सामुद्रिक विरासत के बारे में प्राचीन से आधुनिक समय तक देश की सामुद्रिक विरासत को प्रदर्शित करेगा।
  • केंद्र सरकार पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय के तत्वाधान में लोथल (गुजरात) के ऐतिहासिक सिंधु घाटी सभ्यता क्षेत्र में एनएमएचसी का निर्माण कर रही है।
  • इसमें एक सामुद्रिक संग्रहालय, लाईट हाउस संग्रहालय, सामुद्रिक थीम पार्क, एम्यूजमेंट पार्क सेंटर शामिल होंगे।
  • राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर (एनएमएचसी) परियोजना के लिए आधारशिला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मार्च 2019 में रखी थी।