ईरान SCO का नया स्थायी सदस्य बना

  • 06 Jul 2023

ईरान 4 जुलाई, 2023 को औपचारिक तौर पर शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) का स्थायी सदस्य बन गया है। अभी तक एससीओ में 8 सदस्य देश शामिल थे।

  • ईरान ने 15 साल पहले एससीओ में शामिल होने का अनुरोध किया था।
  • ईरान अब शंघाई सहयोग संगठन का 9वा स्थायी सदस्य बन गया है।

एससीओ के 8 अन्य सदस्य देश :-

  1. चीन
  2. रूस
  3. भारत
  4. पाकिस्तान
  5. कजाकिस्तान
  6. किर्गिस्तान
  7. ताजिकिस्तान और
  8. उज्बेकिस्तान

शंघाई सहयोग संगठन :- एससीओ का गठन प्रारम्भ में वर्ष 1996 में रूस, चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान और ताजिकिस्तान के साथ 'शंघाई फाइव' के रूप में किया गया था। वर्ष 2001 में, उज़्बेकिस्तान के शामिल होने के बाद नाम बदलकर एससीओ कर दिया गया।