न्यायमूर्ति शेओ कुमार सिंह बने एनजीटी कार्यकारी अध्यक्ष

  • 08 Jul 2023

केंद्र सरकार ने 6 जुलाई 2023 को राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के न्यायिक सदस्य न्यायमूर्ति शेओ कुमार सिंह-I को नए अध्यक्ष की नियुक्ति होने तक ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष के रूप में कार्य करने के लिए अधिकृत किया है।

  • न्यायमूर्ति शेओ कुमार सिंह-I 2020 में एनजीटी के न्यायिक सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया था।
  • विशेष पर्यावरण न्यायाधिकरण स्थापित करने वाला ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के बाद भारत विश्व का तीसरा देश है।

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) :- इसकी स्थापना पर्यावरणीय मुद्दों का तेज़ी से निपटान करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय हरित अधिकरण अधिनियम, 2010 के तहत किया गया था।