शिक्षा पर राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रदर्शन ग्रेडिंग इंडेक्स 2.0

  • 08 Jul 2023

शिक्षा मंत्रालय ने 7 जुलाई, 2023 को वर्ष 2021-22 के लिए राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रदर्शन ग्रेडिंग इंडेक्स 2.0 पर रिपोर्ट जारी की।

  • प्रदर्शन ग्रेडिंग इंडेक्स 2.0 का उद्देश्य इष्टतम शिक्षा परिणाम प्राप्त करने के लिए राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को बहु-आयामी हस्तक्षेप करने के लिए प्रेरित करना है।
  • यह इंडेक्स राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 10 कैटेगरी में ग्रेड करता है।
  • कोई भी राज्य या केंद्रशासित प्रदेश शीर्ष-5 ग्रेड में जगह नहीं बना सका।
  • रिपोर्ट के अनुसार स्कूली शिक्षा में चंडीगढ़ और पंजाब सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य रहे हैं।
  • पंजाब और चंडीगढ़ को इंडेक्स की छठी ग्रेड में रखा गया है।
  • गुजरात, केरल, महाराष्ट्र, दिल्ली, पुडुचेरी और तमिलनाडु को 7वें ग्रेड पर रखा गया है।
  • अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और मिजोरम को सबसे नीचे के ग्रेड पर रखा गया है।
  • राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए यह इंडेक्स पहली बार वर्ष 2017-18 के लिए जारी किया गया था।