सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी ने बैडमिंटन में गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया

  • 20 Jul 2023

सात्विकसाईराज ने बैडमिंटन में किसी पुरुष खिलाड़ी द्वारा सबसे तेज हिट का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है, उन्होंने अपने स्मैश से 565 किमी/घंटा की गति दर्ज की है।

  • विश्व रिकॉर्ड 14 अप्रैल 2023 को इंडोनेशिया ओपन में बनाया गया था और उस दिन के गति माप नतीजों के आधार पर इसकी पुष्टि 18 जुलाई को की गई।
  • सात्विक ने चिराग शेट्ठी के साथ मिलकर इंडोनेशिया ओपन जीता था।
  • इससे पहले यह रिकॉर्ड मलेशियाई बैडमिंटन खिलाड़ी टैन बून हेओंग के नाम था।
  • महिला वर्ग में मलेशिया की टैन पर्ली ने 438 किमी/घंटा की गति के साथ सबसे तेज हिट का गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया है।