अमेरिका ने भारत को सौंपे 105 प्राचीन कलाकृतियां

  • 20 Jul 2023

भारत के 105 पुरावशेषों को अवैध तस्करी से अमेरिका ले जाया गया था उसे अमेरिका ने भारत को सौंप दी है।

  • 105 कलाकृतियां भारत में उनकी उत्पत्ति के संदर्भ में व्यापक भौगोलिक विस्तार का प्रतिनिधित्व करती हैं।
  • इनमें से लगभग 50 कलाकृतियां धार्मिक विषयों (हिंदू धर्म, जैन धर्म और इस्लाम) से संबंधित हैं और बाकी सांस्कृतिक महत्व की हैं।
  • इन कलाकृतियों में 47 मूल रूप से पूर्वी भारत से, 27 दक्षिण भारत से, 22 मध्य भारत से, 6 उत्तर भारत से और 3 पश्चिमी भारत से हैं।
  • पुरावशेषों की ऐतिहासिकता दूसरी और तीसरी शताब्दी से लेकर 18वीं -19वीं शताब्दी तक की है।
  • कलाकृतियों में टेराकोटा, पत्थर, धातु और लकड़ी से बनी वस्तुएं शामिल हैं।