निवरुति राय इन्वेस्ट इंडिया के एमडी और सीईओ नियुक्त

  • 20 Jul 2023

निवृति राय को इन्वेस्ट इंडिया की प्रबंध निदेशक और सीईओ नियुक्त किया गया। वे वैश्विक व्यापार एवं प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ हैं।

  • सुश्री राय, इससे पूर्व इंटेल इंडिया का नेतृत्व कर रही थी।
  • सुश्री राय को प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए नारी शक्ति पुरस्कार भी प्रदान किया गया है।

इन्वेस्ट इंडिया :- यह भारत सरकार की आधिकारिक निवेश संवर्धन एवं सुविधा प्रदाता एजेंसी है। इसकी स्थापना वर्ष 2009 में वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग के तहत एक गैर-लाभकारी उद्यम के रूप में की गई।