हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार विश्व का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट सिंगापुर का

  • 20 Jul 2023

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2023 की रिपोर्ट के अनुसार सिंगापुर का पासपोर्ट विश्व का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट बन गया है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 18 जुलाई, 2023 को जारी किया गया।

  • सिंगापुर के पासपोर्ट धारक बिना वीजा के विश्व के 327 में से 192 वैश्विक गंतव्यों की यात्रा कर सकते हैं।
  • सिंगापुर के बाद तीन यूरोपीय देश जर्मनी, इटली और स्पेन 190 वीज़ा-मुक्त गंतव्यों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
  • जापान पिछले पांच वर्ष में पहली बार शीर्ष स्थान से खिसककर तीसरे स्थान पर आ गया है।
  • इस सूची में भारत 80वें, चीन 68वें और पाकिस्तान 100वें स्थान पर है।
  • अफ़ग़ानिस्तान रैंकिंग में सबसे निचले स्थान पर है। इसके पासपोर्ट धारक बिना वीज़ा के केवल 27 गंतव्यों की यात्रा कर सकते हैं।