भारत ने युद्धक पोत ‘आईएनएस कृपाण’ वियतनाम को उपहार स्वरुप दिया

  • 25 Jul 2023

भारत ने वियतनाम के साथ रक्षा सहयोग को बढ़ावा देते हुए मिसाइल से लैस अपने युद्धपोत ‘आईएनएस कृपाण’ को 22 जुलाई 2023 को वियतनाम को उपहार स्वरुप दिया।

  • वियतनाम पीपुल्स नेवी को आईएनएस कृपाण का हस्तांतरण भारत के जी20 दृष्टिकोण ‘‘वसुधैव कुटुंबकम-एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’’ के अनुरूप है।
  • आईएनएस कृपाण स्वदेश निर्मित खुकरी श्रेणी की मिसाइल से लैस पोत है।
  • भारत की दक्षिण चीन सागर में वियतनामी जलक्षेत्र में तेल खोज परियोजनाएँ हैं।
  • यह जहाज 90 मीटर लंबा और 10.45 मीटर चौड़ा है।
  • 1991 में सेवा में शामिल किए जाने के बाद से भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े का अंग रहा है।