म्यांमार के सैन्य शासन ने चौथी बार बढ़ाया आपातकाल

  • 02 Aug 2023

म्यांमार के सैन्य शासन ने देश में लागू आपातकाल की सीमा को और छह महीने बढ़ाने का फैसला किया है।

  • म्यांमार की सेना ने साल 2021 में वहां की चुनी हुई सरकार को गिराकर देश में आपातकाल लागू कर दिया था।
  • इसके बाद भड़की हिंसा में सेना ने सैंकड़ों एयरस्ट्राइक की हैं, हजारों घरों में आग लगा दी गई और करीब 16 लाख लोग विस्थापित हुए हैं।
  • अमेरिका बर्मा के सैन्य शासन द्वारा आपातकाल बढ़ाए जाने को लेकर चिंता व्यक्त किया है।