आकाशवाणी और दूरदर्शन के लिए 2539 करोड, 61 लाख रुपये की मंजूरी

  • 04 Aug 2023

केंद्र सरकार ने 3 अगस्त, 2023 को आकाशवाणी और दूरदर्शन के उन्नयन के लिए 2539 करोड, 61 लाख रुपये की मंजूरी दी है।

  • केंद्र सरकार ने 2021-26 की अवधि के लिए केंद्रीय योजना प्रसारण बुनियादी ढांचा और नेटवर्क विकास जारी रखने को मंजूरी दी है।
  • यह राशि प्रसार भारती (आकाशवाणी और दूरदर्शन) के प्रसारण बुनियादी ढांचे के उन्नयन और नेटवर्क विकास पर व्यय की जाएगी।
  • इस योजना के तहत झारखण्ड में दूरदर्शन केंद्र, रांची और चाईबासा, डाल्टनगंज, हजारीबाग, रांची, पाकुड़, सिमडेगा,और कोडरमा आकाशवाणी केन्द्रों का विकास करना है।